Nayanthara Net Worth : प्राइवेट जेट से लेकर 100 करोड़ के घर में राज करती है एक्ट्रेस नयनतारा, देखे उनकी कुल सम्पति

Nayanthara Net Worth: शाहरुख़ ख़ान की फिल्म ‘जवान’ में बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाली अभिनेत्री नयनतारा वर्तमान में ख़बरों में हैं। नयनतारा एक प्रमुख दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं और उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। वह दक्षिणी फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री में से एक हैं। इसके अलावा, नयनतारा का नाम ‘फ़ोर्ब्स’ प्रतिष्ठा सूची में भी शामिल हो गया है, और वह पहली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं जो इस सूची में शामिल हुई हैं। नयनतारा अपने शानदार जीवन शैली के लिए भी जानी जाती है,चलिए आज हम आपको उनके सुंदर घर और उनकी कुल संपत्ति (Nayanthara Net Worth) के बारे में बातएंगे।

नयनतारा का जन्म डायना मरियम कुरियन के नाम से हुआ था। वह एक ईसाई परिवार में पैदा हुई थीं, लेकिन 2011 में उन्होंने हिंदू धर्म को अपनाया।

Nayanthara net worth 2023 - Hisarnews24.com
Nayanthara Net Worth

नयनतारा का जन्म भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित बैंगलोर शहर में हुआ था। उनके पिता भारतीय वायुसेना में रहे हैं, जिसके कारण उन्हें विभिन्न भागों में घूमना पड़ा। उन्होंने अपना बचपन देश के विभिन्न हिस्सों में बिताया, खासकर उत्तर भारत में। उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई वहीं से पूरी की। उनका भाई दुबई में निवास करते हैं।

Nayanthara Net Worth 2023

Name Nayanthara (Diana Mariam Kurian)
Date of Birth 18 November, 1984
Age 38 years
Birth Bangalore, India
Profession Actress, Film Producer
Nayanthara Net Worth (2023) 200 Crore INR
Relationship Married to Vignesh Shivan
Languages Tamil, Telugu, Malayalam
Social Media Instagram
Car Collection BMW 5 Series, Toyota Innova Crysta, BMW 7 Series, Ford Endeavour and more

कई महंगे आलिशान घर

नयनतारा के पास भारत में कई आलीशान घर हैं। उनके पास हैदराबाद, चेन्नई, केरल और मुंबई में कई करोड़ो रुपए के आलीशान घर हैं। उनकी केरल की संपत्ति उनके परिवार की है और हैदराबाद के बंजारा हिल्स में स्थित उनका घर एक महल से कम नहीं है। हालांकि, वर्तमान में वह अपने पति विग्नेश शिवन के साथ चेन्नई में एक 4 बीएचके फ्लैट में रह रही हैं। इस फ्लैट की कीमत 100 करोड़ रुपये है और इसमें जिम, सिनेमा हॉल, और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएँ भी हैं।

विज्ञापन करके कमाती है करोड़ो रुपए 

फिल्मों के साथ-साथ, साउथ एक्ट्रेस नयनतारा विज्ञापनों से भी बड़ी आमदनी प्राप्त करती हैं। वह बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों की तरह कम से कम 5 करोड़ रुपये की फीस के लिए एक विज्ञापन में काम करती हैं। नयनतारा एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए 4 से 7 करोड़ रुपये तक की कीमत वसूलती है। नयनतारा टाटा स्काई, के ब्यूटी, तनिष्क, और अन्य कई ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

नयनतारा को इन चीज़ो का है खास शोक 

नयनतारा लग्जरी कार और बैग्स से प्यार करती है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और मर्सिडीज GLS 350D जैसी महंगी कारें हैं। कारों के अलावा, वे लग्जरी फ्रांसीसी ब्रांड लुई वितौं के कई बैग्स भी रखती हैं। इस ब्रांड के एक बैग का मूल्य छह लाख रुपये है।

प्राइवेट जेट की भी मालकिन है नयनतारा

Nayanthara net worth 2023 - Hisarnews24.com

नयनतारा एक सफल अभिनेत्री हैं और उनकी आय का मुख्य स्रोत फिल्मों में अभिनय और विज्ञापन है। उनकी आय का एक हिस्सा प्राइवेट जेट खरीदने में खर्च किया गया। जून 2022 में, नयनतारा ने 50 करोड़ रुपये का निजी जेट खरीदा। उन्हें अपने पति विग्नेश के साथ इस जेट में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है। उनकी कई फोटो सोशल मीडिया परवायरल हो गई थी।

नयनतारा का ब्यूटी ब्रांड

नयनतारा सिर्फ एक सफल अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि एक सफल व्यवसायी भी हैं। उनकी खुद की एक लिप बाम कंपनी भी है। उन्होंने कई अन्य उद्यमों में भी निवेश किया है। हाल ही में, उन्होंने चेन्नई-स्थित कंपनी “चाइ वाले” और साथ ही यूएई के ऑयल कंपनी में भी 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Nayanthara Net Worth

Nayanthara Net Worth लगभग 200 करोड़ रुपये बराबर है। उनकी मुख्य आय का स्रोत फिल्मों में अभिनय और विज्ञापन से है। इसके अलावा, उन्हें उनकी खुद की लिप बाम कंपनी और अन्य व्यवसायों से भी अच्छा पैसा मिलता है।

Leave a Comment