क्यों ज्यादातर लड़कियां करती है सर्दियों में शादी, जानिये इसकी वजह

भारतीय शादी में कई अलग-अलग रीति-रिवाज हैं। यही कारण है कि भारतीय शादी बहुत दिलचस्प होती है। ऐसे कई कारण हैं कि लड़कियां गर्मी के दिनों में नहीं बल्कि ठंड के दिनों में शादी करना पसंद करती हैं। इस लेख में हम इससे जुड़े कुछ दिलचस्प विषयों पर चर्चा करेंगे।

जाने क्यों रेनू जंतवाल करना चाहती थी सर्दियों में शादी

शादी

हमने उत्तराखंड में रहने वाली रेनू जंतवाल से सर्दियों में शादी करने की इच्छा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पसीने से उनका मेकअप खराब हो जाता है। इससे उनके में पसीना दिखाई देता है और एल्बम भी खराब बनता है। यही कारण था कि वह गर्मी में नहीं ठंड में शादी करना चाहती थीं। वह ठंड में कुछ भी आराम से पहन सकती है।

अपर्णा सिंह ने भी अपना अनुभव किया साँझा

अपर्णा सिंह बताती हैं कि वह ठंड के दिनों में शादी करना चाहती थीं ताकि उन्हें पसीना नहीं आए, चाहे वह कितना भी हैवी लहंगा पहने। भारतीय शादी में होने वाले कई रीति-रिवाजों के कारण दुल्हन को कभी-कभी भूखा भी रहना पड़ता है। कभी-कभी गर्मी के दिनों में बिना पानी के रहना भी मुश्किल हो जाता है। ठंड के दिनों में इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

जानें साइमा हुसैन ने क्या बताया

निकाह के दौरान कई प्रकार का भोजन बनाया जाता है। मांस: मछली से लेकर कई चीजें हम खा सकते हैं। ऐसे चीजें गर्मी के दिनों में खराब हो सकती हैं। हालाँकि, ठंड के दिनों में निकाह करने पर खाने की कोई बर्बादी नहीं होती। आप इसे स्टोर करके सुरक्षित रख सकते हैं। इस कारन से वो सर्दी के दिनों में ही विवाह करना चाहती थी।

Leave a Comment