शरीर में किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है? जाने ज्यादा नींद आने के कारण और उपाय

Health Tips : किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है इस बारे में बात करने से पहले हम आपको बता दे की विटामिंस शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषण तत्वों में से एक माने जाते हैं। यदि आपके शरीर में विटामिंस की कमी हो जाए, तो यह कई समस्याओं को पैदा कर सकती है। विटामिंस की कमी से नींद अधिक आने की समस्या भी हो सकती है। हम आज इस लेख में उन विटामिंस के बारे में बात करेंगे जिनकी कमी से पता चलता है किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है। आइए जानें, शरीर में किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है?

किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है?

Vitamin D (विटामिन डी)

विटामिन डी शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही, विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस को सहजता से अवशोषित करने में मदद करता है और हड्डियों का घनत्व बढ़ाता है। यह विटामिन डी मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और शरीर के दर्द जैसी कई समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है।

कई शोधों में यह प्रमाणित हुआ है कि विटामिन डी की कमी के कारण नींद सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो इससे आपको अत्यधिक नींद आ सकती है। इसलिए विटामिन डी की आवश्यकता है। इसे पूरा करने के लिए आपको नियमित रूप से सुबह को सूर्य की किरणों में बिताने की सलाह दी जा सकती है। इसके अलावा, कुछ आहारों में विटामिन डी मौजूद होता है, जिनका सेवन करके आप इसे पूरा कर सकते हैं।

शरीर में विटामिन डी को कैसे पूरा करें?

शरीर में विटामिन डी की पूर्ति के लिए कई प्रकार के आहार विकल्प हैं। चलिए, हम इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं-

  • कॉड लिवर ऑयल
  • सैमन फिश
  • स्वोर्डफिश
  • अंडा
  • नारंगी
  • दही
  • पनीर
  • अंकुरित अनाज
  • मशरूम
  • टूना मछली
  • संतरे का जूस
  • डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध, दही, पनीर, चीज
  • सोयाबींस इत्यादि
किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है?
किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है?

Vitamin B12 (विटामिन बी12)

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण अधिक नींद आ सकती है, यह रिसर्च से साबित हुआ है। खासकर वृद्ध लोगों के शरीर में इसकी कमी आम होती है। इस लेख में हम बताएंगे कि इसकी पूर्ति के लिए कैसे विभिन्न आहार स्रोतों का सेवन किया जा सकता है, जिससे आपके शरीर को नींद की समस्या से राहत मिल सकती है।

शरीर में विटामिन बी12 की कमी को कैसे दूर करें?

  • सोयाबीन
  • मीट
  • डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दही, दूध, पनीर इत्यादि
  • ओट्स, दलिया
  • अंडे इत्यादि
  • बड़ी सीप
  • सिरियल
  • हेरिंग
  • ब्रोकली

 कुछ और विटामिन्स 

अच्छी नींद की कमी के पीछे अन्य विटामिंस क्या हो सकते हैं चलिए इनके बारे में भी पता करते है –

  • विटामिन बी2
  • विटामिन बी3
  • विटामिन बी5
  • विटामिन बी6
  • विटामिन बी9
  • विटामिन सी इत्यादि।

विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। विटामिन बी कॉम्पलेक्स (विटामिन बी2, बी3, बी5, बी6, बी9) की कमी को पूरा करने के लिए चिकन ब्रेस्ट, दूध-दही, सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करें। इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

इन विटामिंस की कमी से अच्छी नींद पर असर पड़ सकता है, लेकिन और भी पोषणीय तत्व होते हैं जैसे कि आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जो आपकी नींद की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपको अनियमित नींद की समस्या हो या बिना किसी कारण के अधिक नींद आती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। वे आपकी स्थिति की जाँच करेंगे और सही उपाय बताएंगे।

ये भी पढ़े : क्या आप जानते है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है,जान ले ये जनरल नॉलेज का सवाल

Leave a Comment