इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक पैसा कमाने वाले एशियाई व्यक्ति बने कोहली, होती है लाखों में कमाई

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से सबसे अधिक पैसा कमाने वाले भारतीय और एशियाई बन गए हैं। उन्हें एक पोस्ट से 11.45 करोड़ रुपए मिलते हैं। उधर, खिलाड़ियों में उनका तीसरा नंबर है। फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले और लियोनल मेसी दूसरे नंबर पर हैं।

हूपर हेडक्वार्टर ने 2023 की Instagram रिच लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार, विराट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से लगभग 13 लाख 84 हजार डॉलर (करीब 11.45 करोड़ रुपए) कमाए हैं। कोहली के इंस्टाग्राम पर 25.6 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं।

ओवरऑल लिस्ट में कोहली का 14वां स्थान

ओवरआल लिस्ट में विराट कोहली चौथे स्थान पर है। टॉप पर पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। वह एक post से लगभग 32 लाख 34 हजार डॉलर (लगभग 26.75 करोड़ रुपए) कमाई करता है। अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी दूसरे स्थान पर हैं। एक post से मेसी की कमाई 25 लाख 97 हजार डॉलर (21.49 करोड़) है। तीसरे स्थान पर अमेरिकी अभिनेत्री सेलेना गोमेज हैं, जो एक post से 25 लाख 58 हजार डॉलर कमाती हैं।

विराट विश्व सेलेब्रिटी की लिस्ट में चौथे स्थान पर है। प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में कोहली के बाद दूसरी भारतीय एक्ट्रेस हैं। प्रियंका एक पोस्ट से 5 लाख 32 हजार रुपये कमाती है।

कोहली, इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले एशियाई है।

कोहली को इंस्टाग्राम पेज पर 25.6 करोड़ लोग फॉलो कर रहे हैं। वे पहले एशियाई हैं जिन्होंने इंस्टाग्राम पर इतने ज्यादा फॉलोअर्स प्राप्त किए हैं। इजराइल की एक्ट्रेस गैल गैडट (10.3 करोड़ फॉलोअर्स) और थाईलैंड की म्युजिशयन लीसा (9.4 करोड़ फॉलोअर्स) एशिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

 

Leave a Comment