Multilayer Farming:इस तकनीक से करो खेती, होगा 4 गुणा मुनाफा

Multilayer Farming: किसानों के लिए अच्छी खबर है कि अब वे एक जगह पर कई फसलों की खेती कर सकते हैं। और कम लागत पर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। क्या आप जानते हैं कैसे

आज देश भर में किसान खेती को आधुनिक तरीके से करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, क्योंकि वे कम खर्च में अधिक मुनाफा देती है।

वर्तमान में किसान नवीनतम तरीकों का उपयोग करके लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। ऐसी तकनीक की मदद से आप एक जगह पर चार फसलों को एक बार में आसानी से उगा सकते हैं। तो चलिए इस तकनीक को जानें।

दरअसल, इस तकनीक को मल्टीलेयर फार्मिंग(multilayer farming) कहा जाता है। इस तकनीक से किसान एक बार में छोटी से छोटी जगह में अधिक उत्पादन कर सकते हैं। इस तकनीक का उपयोग करने से किसानों को एक ही जगह पर अधिक से अधिक फसलों को आसानी से पैदा करने में मदद मिलती है, जिसके लिए उन्हें कम जमीन की आवश्यकता होती है।

Multilayer Farming में एक ही जगह पर कर सकते हैं कई फसलों की खेती

भारत किसानों का देश है, जहां जमीन उपजाऊ और उत्पादक है। किसानों को राहत देने के लिए मल्टीलेयर खेती की तकनीक विकसित की गई है। नाम से ही स्पष्ट है कि विभिन्न प्रकार की खेती करना। इस तकनीक की मदद से कम जमीन पर कई फसलों की खेती की जा सकती है। इस तकनीक से खेती करने के लिए कम ऊंचाई वाली जमीन का चयन किया जाता है, जिसमें अधिक से अधिक ऊंची फसलें बोई जाती हैं।

Multilayer Farming से कम लागत से ऐसे करें खेती

इस तकनीक से खेती करने के लिए कम खर्च होता है और इससे कम पानी का उपयोग होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस खेती में 70% तक पानी बचाया जा सकता है। इसके लिए, आप एक ही जगह पर जितनी फसलों की खेती करते हैं, उन सभी को अलग-अलग सिंचाई करने की कोई जरूरत नहीं होगी।

आपको केवल एक बार में ही सभी फसलों को पानी देने की आवश्यकता होती है इसके बाद फसल  अपने आप जरूरत के अनुसार तैयार हो जाती है  कमाल की बात ये है कि इस तकनीक से खेती करने में अन्य फसलों की खेती की तुलना में काफी लाभ मिलता है।

 

Leave a Comment