Royal Enfield को टक्कर देने आ रही है Mahindra की ये दमदार बाइक, जानिये क्या है इसकी खासियत

मौजूदा समय में क्रूजर सेगमेंट में बहुत से बाइक हैं। Royal Enfield क्रूजर सेगमेंट में सबसे पहले आता है। युवा वर्ग Royal Enfield बाइक को बहुत पसंद करता है। इस कंपनी ने अपनी बाइक में समय समय पर बदलाव भी किए हैं।

वैसे देखा जाए तो Royal Enfield को टक्कर देने के लिए कई कंपनियों और ब्रांड्स ने अपने प्रोडक्ट्स उतारे हैं, लेकिन वे सफल नहीं रहे हैं। हालाँकि, सूचना मिली है कि बीएसए गोल्ड स्टार बाइक (BSA Gold Star Bike) बहुत जल्द बाजार में आने वाली है। बीएसए गोल्ड स्टार बाइक मार्केट में Royal Enfield से मुकाबला करने वाली है। यह बाइक जल्द ही उपलब्ध होगी। Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक, जो कभी बहुत लोकप्रिय थी, यह यूके में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

जानिये कब लॉन्च होगी Mahindra BSA Gold Star 650

Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक जल्द ही भारत में उपलब्ध होगी। कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट नहीं बतायी है। वैसे, इस बाइक को मार्च 2023 तक भारत में पेश किया जाएगा।

Mahindra BSA Gold Star 650 का  इंजन है काफी पावरफुल

BSA Gold Star 650 बाइक में 652cc का सिंगल सिलेंडर और फोर वाल्व इंजन है, जो लिक्विड कूल्ड टेक्नोलोजी पर आधारित है। इंजन को पुराना रूप देने के लिए हवा के फिन्स का उपयोग किया जाएगा। 44 bhp की पावर और 55 nm का पीक टॉर्क यह इंजन बना सकता है। इंजन में पांच स्पीड का गियरबॉक्स होगा।

royal enfield

Mahindra BSA Gold Star 650 की क्या होगी कीमत

Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक की कीमत तीन लाख से छह लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालाँकि, रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 बाइक की तुलना में इसकी लागत थोड़ी अधिक हो सकती है। यही कारण है कि कीमत में ज्यादा अंतर होने की उम्मीद है।

Royal Enfield Interceptor में 648cc का इंजन है, जो एयर-ऑयल कूल्ड टेक्नोलॉजी पर आधारित है। 46 bhp की पावर और 52 nm का पीक टॉर्क यह इंजन उत्पादन कर सकता है। इंजन में छह स्पीड का गियर बॉक्स है। 2016 में महिंद्रा कम्युनिटी ने BSA को खरीद लिया, जो 1950 के दशक में दुनिया का सबसे बड़ा बाइक था।

Leave a Comment