Gold Rate Today: सोने के दाम आज फिर टूटे, चाँदी ने नहीं बदले अपने रंग, जानिये क्या है कीमत

Gold Rate Today: आज 16 अगस्त 2023 को मध्य प्रदेश में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम स्थिर हैं. जानिए क्या है सोने-चांदी के नए दाम-

यदि आप भी सोने-चांदी की खरीददारी करने वाले हैं तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। Bankbazar.com के अनुसार आज बुधवार को मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में बदलाव हुआ है। 16 अगस्त को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने की कीमत में गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमत स्थिर है। एक किलो चांदी और 10 ग्राम सोने की आज की कीमत कुछ इस प्रकार है।

सोने के भाव कुछ इस प्रकार है

आज मध्य प्रदेश में सोने के भाव में गिरावट है। 22 कैरेट सोने की कीमत आज बुधवार को 100 रुपए गिर गई है और 24 कैरेट सोने की कीमत 110 रुपए गिर गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को 58,360 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, लेकिन आज वह 58,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी मंगलवार को 55,580 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, लेकिन बुधवार को यह 100 रुपए घटकर 55,480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

चाँदी के दाम में नहीं हुई कोई गिरावट

चांदी की कीमत आज स्थिर है। सराफा बाजार में मंगलवार को चांदी 76,000 रुपए प्रति किलो थी। आज भी चांदी 76,000 रुपए प्रति किलो ही बाजार में मिलेगी।

सोने की शुद्धता का कैसे पता करें

सोने की शुद्धता को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) द्वारा हॉल मार्क दिया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर शुद्धता 99.9, 23 कैरेट 95.8, 22 कैरेट 91.6, 21 कैरेट 87.5 और 18 कैरेट 75.0 ग्राम लिखा है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का है, लेकिन कुछ लोग 18 कैरेट भी कहते हैं। 24 कैरट से अधिक कैरेट वाला सोना शुद्ध नहीं  होता।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या फर्क है?

24 कैरेट का सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट का सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे जिंक, तांबा, चांदी आदि मिलाकर जेवर बनाया जाता है। ध्यान दें कि 24 कैरेट का सोना नहीं बनाया जा सकता, इसलिए अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट का सोना बेचते हैं।

 

Leave a Comment