Skin Care: चेहरे पर आये पिम्पल्स के दाग-धब्बो का देसी रामबाण नुस्खा,अपनाये यह पिम्पल हटाने का तरीका

पिम्पल हटाने का तरीका : चेहरे पर आने वाले पिम्पल्स के दाग-धब्बे को जड़ से मिटाने के लिए एक आसान तरीका है। चेहरे पर दिखने वाले दाग-धब्बे आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं। अगर चेहरा साफ हो, लेकिन पिम्पल्स के दाग हो, तो यह अजीब दिखता है। इससे बचने के लिए लोग महंगे क्रीम और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्किन को नुकसान होता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे। इनका इस्तेमाल करके आप पिम्पल्स के दागों से छुटकारा पा सकते हैं। ( पिम्पल हटाने का तरीका )

पिम्पल हटाने का तरीका

आलू का रस

पिम्पल हटाने का तरीका

चेहरे के दाग-धब्बों को हलका करने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। आपको आलू के छिलके को निकालकर उसको पीस लेना है, फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर मसाज करना है। जब यह सूख जाए, तो आपको चेहरा साफ पानी से धो लेना चाहिए।

एलोवेरा

पिम्पल हटाने का तरीका

एलोवेरा स्किन की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है। यदि आप इसे अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो यह पुराने दागों को भी हल्का कर सकता है। रात को सोते समय, चेहरे को पानी से धोकर, सूखाकर एलोवेरा जेल से मसाज करें। इसका नियमित इस्तेमाल आपको अंतर दिखा सकता है। यदि आप चाहें तो एलोवेरा जेल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर भी इसे लगा सकते हैं।

बेसन, गुलाब जल और नींबू

पिम्पल हटाने का तरीका

बेसन चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मददगार होता है। इसके लिए आपको एक चम्मच बेसन में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लेना है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना है, और फिर 10-15 मिनट बाद पानी से धो लेना है। आप इस प्रक्रिया को नियमित रूप से अपना सकते हैं।

नारियल का तेल

पिम्पल हटाने का तरीका

त्वचा के लिए आप नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। यह पिम्पल्स को कम करने में भी मदद कर सकता है और साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में भी सहायक होता है। रोज़ाना रात में सोने से पहले नारियल तेल से चेहरे की मालिश करें। इससे आपकी त्वचा नमीभरी रहेगी और दाग-धब्बे भी कम हो सकते हैं।

सेब का सिरका

पिम्पल हटाने का तरीका

सेब का सिरका चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मददगार होता है। इसके लिए आप सेब के सिरके में शहद मिलाकर एक साथ मिला लें, फिर कॉटन की मदद से इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं, यदि चाहें तो।

ये भी पढ़े : हिसार एयरपोर्ट के पास इस जगह बनेगा क्लोवर लीफ फ्लाईओवर,डिप्टी CM ने की घोषणा

 

Leave a Comment