नींद की गोली से भी ज्यादा असरदार है यह 1 घरेलू नुस्खा,जाने यह 1 मिनट में नींद आने का तरीका

1 मिनट में नींद आने का तरीका : एक स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि किसी व्यक्ति का नींद 7 से 8 घंटे तक पूरी हो, तो वह बीमारियों से बच सकता है। परंतु आजकल की जीवनशैली में लोगों को ठीक से नींद नहीं आती है। इसका कारण है कि वे रात के समय स्मार्टफोन या टेलीविजन देखते रहते हैं, पार्टियों में जाते हैं, जिससे उनकी समय पर सोने की आदत खराब हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, सही नींद ही बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। (1 मिनट में नींद आने का तरीका)

जब हम दिनभर के कामों से थक जाते हैं, तो अच्छी नींद से हमारे शरीर और मस्तिष्क को आराम मिलता है। लेकिन आजकल के दौर में लोगों को नींद बहुत कम मिलती है। अच्छी नींद पाने के लिए वे अक्सर दवाइयों का सहारा लेते हैं। हालांकि, कुछ तरीके हैं जिनका उपयोग करके हम अच्छी नींद पा सकते हैं और हमारे शरीर को भी आराम मिल सकता है। आइए, जानते हैं कि हम अच्छी नींद कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

1 मिनट में नींद आने का तरीका

1 मिनट में नींद आने का तरीका

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिटनेस गुरु जस्टिन ऑगस्टीन ने उन लोगों के लिए एक वीडियो शेयर किया था जो सोने में परेशानी महसूस करते थे। उन्होंने इस वीडियो में कुछ सरल तरीकों को बताया था जिनकी मदद से जल्दी नींद आ सकती है। इन तरीकों के बारे में जस्टिन के बाद लेखक लॉयल बड विंटर ने भी अपनी किताब ‘रिलैक्स एंड विन चैंपियनशिप पर्फॉर्मेंस’ में बताया है। इस किताब में उन्होंने बताया है कि अच्छी नींद लेने और शरीर को आराम देने से हम अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं।

यदि आप इन तरीकों का फॉलो करें, तो कुछ मिनट में ही एक अच्छी नींद पा सकते हैं। इस तकनीक का उपयोग अमेरिकी सैन्य सेवा से जुड़े व्यक्तियों ने भी किया है। यह तकनीक कारगरता के आधार पर लगभग 96 फीसदी तक काम करती है और इसका प्रयोग करने वालों ने इसके बेहतर परिणाम देखे हैं। इस तकनीक को दो भागों में बाँटा गया है। पहले भाग में 4 कदम होते हैं और दूसरे भाग में किसी एक चित्र की कल्पना करनी होती है।

1 मिनट में नींद आने का तरीका
1 मिनट में नींद आने का तरीका

पहले भाग में ये करें ( 1 मिनट में नींद आने का तरीका )

  • सबसे पहले अपने जबड़े, जीभ और आंख की मांसपेशियों को आराम दें।
  • अपने बाजुओं को आराम दें और बाहों के ऊपरी और निचले भाग को हल्का छोड़ दें।
  • सीने को आराम दें और सांस बाहर छोड़ें।
  • अपने पैर को ऊपर से नीचे तक ढीला छोड़ें।

दूसरा भाग में ये करें ( 1 मिनट में नींद आने का तरीका )

पहले भाग को पूरा करने के बाद आपको दूसरे भाग को शुरू करना होगा। आपको आपके दिमाग में किसी एक चित्र की कल्पना करनी होगी। आप किसी प्राकृतिक दृश्य का विचार कर सकते हैं, जैसे कि हरे-भरे मैदान का दृश्य। इसके बाद, 10 सेकंड तक मन में एक पंक्ति को बार-बार कहें – ‘मत सोचो, मत सोचो, मत सोचो।’

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा करने से आपको 2 मिनट के भीतर गहरी नींद आने लगती है। हालांकि, सभी की स्थिति एक जैसी नहीं होती है। किसी-किसी को स्वयं को आरामदायक बनाने में कठिनाइयाँ आती हैं। इस प्रकार, यह तरीका हर व्यक्ति पर लागू करने की आवश्यकता नहीं होती।

अगर हमारी ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो हमें निचे कमेंट करके जरूर बताये। हम ऐसे ही रोचक जानकारी आप तक पहुंचाते रहेंगे,  आप बस हमारे साथ जुड़े रहे.

ये भी पढ़े : Skin Care: चेहरे पर आये पिम्पल्स के दाग-धब्बो का देसी रामबाण नुस्खा,अपनाये यह पिम्पल हटाने का तरीका

 

Leave a Comment