विटामिन डी कैसे बढ़ाएं,विटामिन डी की कमी करनी है दूर तो खाएं ये चीजें

विटामिन डी कैसे बढ़ाएं: एक स्वस्थ शरीर के लिए उचित आहार बेहद महत्वपूर्ण है। आपको ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमें सभी पोषण तत्व होते हैं, ताकि आपका शरीर स्वस्थ और सकारात्मक रहे। इन दिनों विटामिन डी की कमी की समस्या आम हो गई है। विटामिन डी को बढ़ाने के लिए सूरज की किरणों में बैठने की सलाह बदी दी जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो विटामिन डी को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं.

विटामिन डी कैसे बढ़ाएं

विटामिन डी बढ़ाने के लिए आप नीचे दिए हुई चीज़ो का इस्तेमाल कर सकते है जो आपके शरीर में विटामिन डी बढ़ाने के लिए बहुत फ़ायदेमंद होती है. इन चीज़ो के सेवन से आपके शरीर  में विटामिन डी की कमी हमेशा के लिए दूर हो जायगी। तो आइये जानते है की विटामिन डी कैसे बढ़ाएं –

मशरूम

मशरूम में विटामिन डी की अच्छी मात्रा मिलती है। यह जरूर जान लें कि यूवी किरणों के संपर्क में आकर मशरूम विटामिन डी उत्पन्न करते हैं, और आप इन्हें अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। अगर आप इन्हें कम तेल में पकाते हैं, तो ये वजन कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

सी फूड

कुछ मछलियों में विटामिन डी की भरपूर मात्रा हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल्मन, ट्यूना, और मैकरेल जैसी मछलियों में विटामिन डी की अच्छी मात्रा मिलती है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आप इन्हें अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

संतरा 

संतरे को फल या उसके रस के रूप में सेवन किया जा सकता है। यह शरीर को विटामिन डी की कुछ मात्रा प्रदान करता है, साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है।

दूध 

दूध में विभिन्न पोषक तत्व होते हैं, जिनमें कैल्शियम के साथ ही विटामिन डी भी मिलता है। खासकर गाय के दूध को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है और इसमें विटामिन डी की भी अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही इसे पचाना भी आसान होता है।

दही 

दही में कैल्शियम और विटामिन बहुत होते हैं। दही से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और आपका पेट स्वस्थ रहता है।

विटामिन डी कैसे बढ़ाएं
विटामिन डी कैसे बढ़ाएं

विटामिन डी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका

रिपोर्टों के अनुसार, फैटी फिश का मांस और फिश ऑयल विटामिन डी के सबसे अच्छे स्रोत हैं। पनीर और अंडे की जर्दी में थोड़ी कम मात्रा होती है। साथ ही, कुछ मशरूम में विटामिन डी2 होता है।

विटामिन डी लेने के लिए धूप में बैठने का सही समय

कई शोधों ने प्रमाणित किया है कि दोपहर का समय सूर्य की अधिक तप्ति के कारण विटामिन डी की उत्पत्ति के लिए सबसे अच्छा होता है। दोपहर में सूर्य की यूवीबी किरणें अधिक गति से होती हैं। इसका मतलब है कि आपको कम समय में अधिक विटामिन डी प्राप्त होता है। सुन बाथ के लिए कम से कम 10 मिनट और अधिकतम 30 मिनट का समय लेने से पर्याप्त विटामिन डी मिल सकता है।

विटामिन डी की कमी से होने वाले नुकसान

  • आपके आहार में विटामिन डी की कमी से हड्डियों की कमजोरी हो सकती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका बढ़ सकती है, जिसे हड्डियों की कमजोरी और लचीलापन का खतरा होता है।
  • बच्चों में इसकी कमी से रिकेट्स का खतरा हो सकता है, जिसमें बच्चों की हड्डियां नरम हो जाती हैं। वयस्कों में इसकी कमी से ऑस्टियोमलेशिया का खतरा हो सकता है, जो हड्डियों की कमजोरी की समस्या होती है।
  • कई मामलों में, इसकी कमी ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और कैंसर के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर डाल सकती है

ये भी पढ़े : शरीर में किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है? जाने ज्यादा नींद आने के कारण और उपाय

(Disclaimer : इस लेख में विटामिन डी कैसे बढ़ाएं के प्रस्तुत तरीके, विधि और उपायों को सिर्फ सुझाव के रूप में लें। डॉक्टर या एक्सपर्ट से किसी भी सुझाव या उपचार पर अमल करने से पहले उनकी सलाह लें।)

 

Leave a Comment