Haryana weather:हरियाणा में फिर से मानसून ने बढ़ाई चिंता,इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया

Haryana weather:हरियाणा में मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर हरियाणा के तीन जिले अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। यहां 100 MM से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। अन्य 16 जिलों में कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है।

कल से 9 अगस्त तक मानसून कमजोर स्थिति में रहेगा। 10 अगस्त से एक बार फिर सूबे में बारिश के आसार बन रहे हैं।

Haryana weather

सीजन में 44% ज्यादा बारिश

हरियाणा में मानसून सीजन में 44 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 5 अगस्त तक सूबे में 335.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। लेकिन अगस्त में 18.1 MM बारिश हुई, जो औसत 29.2 प्रतिशत से 38% कम है। जैसा कि मौसम विशेषज्ञों ने बताया है, अगस्त में बारिश होने के हालात ऐसे ही रहेंगे। उमस होने से लोग परेशान होंगे।

उमस के साथ पारा बढ़ेगा

हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अगले चार-पांच दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। नमी वाली हवाओं के प्रभाव से राज्य के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

24 घंटे में कितनी बारिश हुई?

फरीदाबाद में 24 घंटे में 52.5 एमएम की सबसे अधिक बारिश हुई। कुरुक्षेत्र में 15.8 मिलीमीटर, पानीपत में 13.5 मिलीमीटर, पलवल में 11.5 मिलीमीटर, करनाल में 8.8 मिलीमीटर, अंबाला में 7.9 मिलीमीटर, सोनीपत में 3.8 मिलीमीटर और यमुनानगर में 3.0 मिलीमीटर बारिश हुई। अन्य जिलों में सिर्फ हल्की बारिश हुई।

Leave a Comment