भारत के इस गांव के मर्दो से प्रेग्नेंट होने आती है विदेशी औरते,जानें इस अजीब चाहत के पीछे का कारण और

भारत में अनेक संस्कृतियां आज भी सदियों से चली आ रही हैं। देश में कई ऐसी जगह हैं जिनके बारे में लोग आज भी अनजान हैं। कुछ ऐसी जनजातियां हैं जो कैमरे से दूर रहकर कबीलों में जीवन गुजारती हैं। लद्दाख में भी एक ऐसा गांव है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस गांव की विशेषता है कि यहां के मर्दों से विदेशी महिलाएं गर्भवती होना चाहती हैं। इस अनोखे गांव और यहां के मर्दों से जुड़े चौंकाने वाले सच के बारे में हम आपको बताते हैं।

विदेशी महिलाये आती है प्रेग्नेंट होने

लद्दाख, खूबसूरती के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है। हालांकि, यहां से 70 किलोमीटर दूर स्थित कारगिल के गांव आर्य वैली एक मशहूर स्थान है जहां के मर्दों के लिए जाना जाता है। इस गांव में यूरोप से आने वाली लड़कियां और महिलाएं मां बनने की इच्छा रखती हैं। जब वे गर्भवती होती हैं, तो वे अपने देश लौट जाती हैं। विदेशी लड़कियों की इस इच्छा के पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली है।

यदि इतिहास के पन्नों को पलटा जाए, तो पता चलेगा कि अलेक्जेंडर द ग्रेट भारत में हारने के बाद जब वह लौट रहा था, तो उसकी सेना के कुछ लोग इसी गांव में रुक गए थे। जिस गांव में वे रुके थे, उसे आर्यन वैली नाम दिया गया था। इन्हें ब्रोकोपा जनजाति का सदस्य माना जाता है और उन्हें अलेक्जेंडर महान की सेना के वंशज कहा जाता है। अब आर्यन वैली गांव इसी जनजाति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

ये है असली वजह

यूरोप की महिलाएं अलेग्जेंडर द ग्रेट जैसी संतान की इच्छा से इस गांव में आती हैं। उन्हें लगता है कि यहां के पुरुषों से संबंध बनाने से वे प्रेग्नेंट होकर अलेग्जेंडर द ग्रेट जैसे बच्चे को जन्म देंगी। यहां आने वाली यूरोपियन महिलाएं ब्रोकोपा जनजाति के पुरुषों को पैसे देती हैं ताकि वे उनके साथ संबंध बना सकें। प्रेग्नेंट होने के बाद महिलाएं अपने देश वापस लौट जाती हैं। दावा किया जाता है कि आर्यन वैली में आज भी दो हजार से ज्यादा शुद्ध आर्यन जिंदा हैं और इन लोगों का पहनावा भी बेहद अलग होता है। पुरुष और महिलाएं दोनों ही रंग-बिरंगे और बेहद अलग-अलग तरीके के कपड़े पहनते हैं।

Leave a Comment